HomeUTTAR PRADESHभारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ट्रंप के टेरिफ का निकालेंगे...

भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ट्रंप के टेरिफ का निकालेंगे तोड़!


Putin on India visit: ट्रंप के टैरिफ के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर रहे है। इस ऐलान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहरकार अजित डोभाल ने किया हैं। डोभाल इन दिनों रूस की यात्रा पर है। पुतिन का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूसी तेल खरीद और रूस के साथ संबंधों पर 25% टैरिफ लगाकर दबाव बढ़ाया है।


रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स (Interfax) ने अजीत डोभाल के हवाले से पहले बताया था कि राष्ट्रपति पुतिन अगस्त के अंत में भारत का दौरा करेंगे।  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच यह मुलाकात भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर केंद्रित होगी, खासकर रक्षा, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में। भारत ने रूसी तेल खरीद को अपनी ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से जोड़ते हुए इसका बचाव किया है, जबकि ट्रंप इसे रूस-यूक्रेन युद्ध को वित्तीय समर्थन देने के रूप में देखते हैं।


आपको बता दें कि हाल ही में मोदी ने रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संवाद बनाए रखा है, और पुतिन का यह दौरा भारत की संतुलित कूटनीति को दर्शाता है। यह मुलाकात ट्रंप के दबाव के बीच भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा का अवसर होगी।


ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ


आपको बता दें कि ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की जिससे कुल टैरिफ बढ़कर 50% हो गया है। भारत पर यह 50% टैरिफ ट्रंप का कार्यकारी आदेश जारी होने के 21 दिन बाद से लागू होगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read