Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारतीय सेना के सम्मान में कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, CM रेखा...

भारतीय सेना के सम्मान में कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, CM रेखा गुप्ता समेत कई नेता हुए शामिल

fok-media-samman-samaroh


Delhi Tiranga Yatra: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज मंगलवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों नागरिकों ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और समर्पण को सलाम किया। बता दें, यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इस यात्रा ने न केवल सेना के बलिदान को सम्मानित किया। बल्कि राष्ट्र की एकता और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प को भी प्रदर्शित किया।


राष्ट्रप्रेम का उत्सव तिरंगा यात्रा


कर्तव्य पथ पर आयोजित तिरंगा यात्रा में छात्र, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, और आम नागरिक शामिल थे। यात्रा की शुरुआत इंडिया गेट से हुई और कर्तव्य पथ के रास्ते शहीद स्मारक तक पहुंची। प्रतिभागियों ने तिरंगे को गर्व के साथ लहराया और ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए।


इसके अलावा कुछ लोगों के हाथों में पोस्टर भी देखे गए। जिसमें लिखा था ‘ऑपरेशन सिन्दूर विश्व को बस एक संदेश पाकिस्तान आतंकी देश।’ यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व में शुरू की गई 11दिवसीय राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा का हिस्सा था, जो 13मई से 23मई तक चलेगी।


देशभर में समर्थन और एकता


बता दें, कर्तव्य पथ पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री प्रवेश वर्मा, दिल्ली के गृह, बिजली और शिक्षा मंत्री आशीष सूद समेत कई मंत्री और सांसद शामिल हुए।


तिरंगा यात्रा केवल दिल्ली तक सीमित नहीं थी। बेंगलुरु, जयपुर, रांची, भोपाल, और अंडमान-निकोबार जैसे क्षेत्रों में भी ऐसी ही यात्राएं आयोजित कीं गई। इस दौरान यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular