Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभारतीय एयर डिफेंस के सामने PAK हुआ बेदम, इन हथियारों का सेना...

भारतीय एयर डिफेंस के सामने PAK हुआ बेदम, इन हथियारों का सेना ने किया इस्तेमाल

fok-media-samman-samaroh


India Air Defense Weapons:  भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर से भारत के कई सैन्य ठिकानों पर भीषण हमला किया गया। वहीं, LOCपर भी PAKसेना ने खूब गोलाबारी की। लेकिन पाकिस्तान से अवगत हमारी सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया। भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के द्वारा छोड़े गए तमाम मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। इसके साथ ही पाकिस्तानी वायु सेना की दो सबसे बेहतर जंगी जहाजों को भी मार गिराया गया। बीती रात भारतीय वायु सेना के पराक्रम को देख कर पाकिस्तान कांप गया है। अब शुक्रवार को पाकिस्तान के द्वारा किए हमलों को नाकाम करने में किन हथियारों का इस्तेमाल हुआ, उसकी जानकारी सामने आई है। खुद वायु सेना यह जानकारी देश के साथ साझा की है।


इन हथियारों का हुआ इस्तेमाल


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वायुसेना ने कहा कि  हमारा एयर डिफेंस बना देश का रक्षा छत्र बना. हमारे एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया। हमने बीती रात CUAS, पेचोरा, SAMAR और AD गन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को बेदम कर दिया। वायु सेना की ओर से कहा गया कि हमारी एयर डिफेंस वॉल बेहद अटूट है। हमने आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। हम चौकस बने रहे।वायुसेना ने बेहद समझदारी और संतुलित तरीके से पाकिस्तान के हर वार का जवाब दिया। हम हर खतरे का माकूल जवाब देने के लिए तैयार है।


पाकिस्तान को मिला करारा जवाब


गौरतलब है कि शुक्रवार को दूसरी बार पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना इसके लिए तैयार बैठी थी। सेना ने PAK के सभी मिलाइलों और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। इतना ही नहीं भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के दो जहाजों को भी मार गिराया, जिसमें JF-17और F-25शामिल है। जानकारी के अनुसार, दो पाकिस्तानी पायलटों को भी सेना ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि भारत के द्वारा आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के बाद ये पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular