HomeUTTAR PRADESHभाजपा पदाधिकारी सचिन आजाद पाण्डेय सैकड़ों साथियों के साथ थामा बसपा का...

भाजपा पदाधिकारी सचिन आजाद पाण्डेय सैकड़ों साथियों के साथ थामा बसपा का हाथ

 

अंबेडकरनगर। मध्याविधि चुनाव की सरगर्मी के बीच मालीपुर क्षेत्र के निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे सचिन आजाद पाण्डेय ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों साथियों के साथ बसपा का हाथ थाम लिया। उन्होंने बसपा प्रदेश अध्यक्ष बसपा विश्वनाथ पाल, दिलीप विमल, अयोध्या मंडल के क्वाडिनेटर, पूर्व कारागार मंत्री धर्मवीर अशोक, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, वरिष्ठ नेता नीरज प्रताप सिंह और विधानसभा अध्यक्ष राज बहादुर की उपस्थिति में बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता लिया। भाजपा छोड़ कर बसपा की सदस्यता लेने के बाद सचिन आजाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की इज्जत कम हो रही है। वर्तमान समय में अधिकारी राज है। भ्रष्ट्राचार दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है। इसी प्रकार अन्य बहुत से कारण है जिसके वजह से भाजपा से त्यागपत्र देकर बसपा की सदस्यता लेना पड़ा। सदस्यता लेते समय सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार गौतम ,विक्रम पाल, धीरज मिश्र, सूरज मिश्र, मनीष प्रजापति,अश्विनी गौड़, सुरेश गौतम, संजय मिश्र, आशुतोष कुमार, आदर्श, विवेक, अंकुर, सुभाष तिवारी, शुभम, संदीप कुमार वर्मा मुख्यरूप से शामिल रहे।

पूरी खबर देखें
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read