Thursday, May 7, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभाजपा नेता की अनियंत्रित कार और पिकअप में टक्कर, स्कूटी व बाइक...

भाजपा नेता की अनियंत्रित कार और पिकअप में टक्कर, स्कूटी व बाइक सवार घायल, चालक को दौड़ा कर लोगों ने पकड़ा

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। तीव्र गति से आ रहे पिकअप की आमने सामने की टक्कर बचाने के चक्कर में तेज गति कार ने तीन दो पहिया वाहनों समेत एक ई रिक्शा में टक्कर मारकर उस पर सवार लोगों को घायल कर दिया। घटना गुरुवार की देर शाम जलालपुर अकबरपुर रोड मैनपुर गांव के पास घटित हुई। जलालपुर से लगभग चार किलोमीटर आगे अकबरपुर रोड पर एक वैगन आर कार तीव्र गति से अकबरपुर की तरफ जा रही थी। सामने से आ रही तीव्र गति की पिकअप वाहन से टकराने से बचने का प्रयास करते समय कर चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे कार चालक द्वारा सामने आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी गयी। टक्कर लगने से बाजार जा रहे स्कूटी सवार महिला पुरुष घायल हो गये। स्कूटी सवार कन्नूपुर निवासी पति वीरेंद्र तथा पत्नी रूबी खरीदारी करनी हेतु जलालपुर आ रहे थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी के पीछे ही बाइक द्वारा अकबरपुर से लौट रहे जलालपुर कस्बे के मित्तूपुर रोड निवासी हरिश्चंद्र भी कार की चपेट में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर के उपरांत भगाने का प्रयास करते हुए कार चालक द्वारा सामने जा रही बुलेट को भी टक्कर मार दी गई जिससे गोमुनपुर निवासी बुलेट सवार परमेश सड़क पर गिर गये और उसका बांया हाथ तथा पैर फ्रैक्चर हो गया। इसके बावजूद भी कार सवार द्वारा रुकने की बजाय भगाने का प्रयास किया गया और ई रिक्शा को भी टक्कर मार दी गई। अंततः भगाने का कोई रास्ता ना देख कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया किंतु उसमें बैठे दो लोगों को घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार पति के हाथ में फ्रैक्चर पत्नी जबकि पत्नी को मामूली चोट की सूचना है वहीं बाइक सवार हरिश्चंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना करने वाली कार अकबरपुर निवासी भाजपा नेता गुड्डू की बताई जा रही है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular