spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH“भगवा-ए-हिन्द होना चाहिए”, पटना में धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान

“भगवा-ए-हिन्द होना चाहिए”, पटना में धीरेंद्र शास्त्री ने किया बड़ा ऐलान

fok-media-samman-samaroh


Patna Sanatan Mahakumbh: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को सनातन महाकुम्भ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आचार्य धीरेंद्र शाश्त्री भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार में वैसे ही बहार है। बिहार पहला राज्य होगा जो हिन्दू राष्ट्र होगा। हमारे मन में था, पटना दोबारा आ गये, पिछली बार सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं मिल सकी थी।” धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम में आगे कहा, “सनातन का मतलब है पूरे विश्व का विश्व गुरु, हर हर महादेव। बिहार के पागलों, एक बात गांठ बांध लो, हम सब हिन्दू एक हैं।”


‘हिन्दुओं को बंटने नहीं देना है’


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अभी वर्तमान में कहीं भाषा तो कहीं क्षेत्रवाद की लड़ाई चल रही है, लेकिन हिन्दुओं को बंटने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें गजवा-ए-हिन्द बनाना चाहती हैं, लेकिन हमारा एक ही सपना है कि भगवा-ए-हिन्द होना चाहिए। हमें किसी विरोधियों से दिक्कत नहीं है, हमें उन हिन्दुओं से दिक्कत है जो जाति के नाम पर लड़ाते हैं। हम किसी पालकी के नहीं हैं, जिस-जिस पालकी में हिन्दू हैं, हम उसके हैं।


बिहार में पदयात्रा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री


आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने इसके साथ ही बिहार में पदयात्रा करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम हिन्दुओं को जोड़कर रहेंगे। चुनाव के बाद बिहार में भी पदयात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हम चुनाव के बाद करेंगे, ताकि राजनीति का आरोप न लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिरंगा में चांद चाहते हैं, हम चांद पर तिरंगा चाहने वाले हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दिल्ली से वृन्दावन तक हम 7नवंबर से पदयात्रा करेंगे। इसके बाद बिहार की पदयात्रा की जाएगी।


स्वामी रामभद्राचार्य ने भी भरी हूंकार


इस कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य भी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जहां देखो वहां तनाव बढ़ता जा रहा है। हमको डरने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी निर्भय होकर अखंड हिन्दू धर्म के पथ पर चलते रहें। उन्होंने कहा कि वही भारत में राज करेगा जो वंदे मातरम कहेगा। जिस प्रकार से राम मंदिर बना है, उसी प्रकार बिहार के सीतामढ़ी में सीता मंदिर बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को जो बांटना चाहेगा वो स्वयं बंट जायेगा। जो काटना चाहेगा, स्वयं कट जायेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular