spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHभगवान जगन्नाथ की छवि वाला पायदान बेचता था ये ई-कॉमर्स पोर्टल, मंदिर...

भगवान जगन्नाथ की छवि वाला पायदान बेचता था ये ई-कॉमर्स पोर्टल, मंदिर प्रशासन ने ठोका केस

fok-media-samman-samaroh


FIR Against AliExpress: ओडिशा में उस वक्त हंगामा मच गया, जब चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘अलीएक्सप्रेस’ पर भगवान जगन्नाथ के चित्रों वाले पायदान बिकते दिखे। इस घटना ने भक्तों के बीच गुस्सा भड़का दिया, क्योंकि इसे हिंदू धर्म की भावनाओं का अपमान माना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मंदिर प्रशासन ने कहा कि इस हरकत से दुनियाभर के हिंदुओं का दिल दुखा है और यह उनकी आस्था पर चोट है।


मामले को लेकर बोलीं उपमुख्यमंत्री


ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भगवान जगन्नाथ की पवित्र छवि को पायदान पर छापकर बेचने के लिए चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘अलीएक्सप्रेस’ की जमकर खिंचाई की है। इस कृत्य को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए उन्होंने कंपनी से तुरंत माफी मांगने की मांग की है। परिदा ने भावुक होकर कहा, “महाप्रभु जगन्नाथ हर ओडिया के दिल और आत्मा में बसते हैं। उनकी छवि का इस तरह अपमान असहनीय है। ‘अलीएक्सप्रेस’ को इस अपमानजनक बिक्री को फौरन रोकना चाहिए और दुनिया भर के भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।”

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular