HomeUTTAR PRADESHबेंगलुरु की नई उड़ान...PM मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई...

बेंगलुरु की नई उड़ान…PM मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो को दी रफ्तार


Bengaluru Metro Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बेंगलुरु शहर की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया। फिर उन्होंने आरवी रोड (रगीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा भी की।


तीन वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत


बता दें, पीएम मोदी ने आज सुबह 11 बजे केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पहली ट्रेन बेंगलुरु से बेलगावी को जोड़ेगी और कर्नाटक के दो प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय को कम करेगी। दूसरी ट्रेन पंजाब के अमृतसर से जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी कटरा के रूट को जोड़ेगी। जिससे धार्मिक और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। तीसरी ट्रेन नागपुर (अजनी) से पुणे महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।


बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 के तहत मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जो आरवी रोड (रागिगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक 19.15 किलोमीटर की दूरी को कवर करती है। इस लाइन में 16 स्टेशन हैं और इसे लगभग 7,160 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह लाइन बेंगलुरु के दक्षिणी हिस्सों, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक सिटी जैसे व्यस्त IT कॉरिडोर और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है।


जानकारी के अनुसार, इस लाइन के शुरू होने के बाद बेंगलुरु मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 96 किलोमीटर तक पहुंच गया है, जो रोजाना लाखों यात्रियों को लाभ पहुंचाएगा। इसी के साथ पीएम ने आरवी रोड से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो की यात्रा भी  की। जिससे इस परियोजना के महत्व को और बल मिला।


मेट्रो फेज-3 की आधारशिला


पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के तीसरे चरण (फेज-3) की आधारशिला भी रखी, जिसकी अनुमानित लागत 15,610 करोड़ रुपये है। इस परियोजना में 44 किलोमीटर से अधिक लंबी एलिवेटेड ट्रैक और 31 स्टेशन शामिल होंगे। यह शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने के साथ ही रिहायशी, औद्योगिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read