spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबुराड़ी ‘चौपाल’ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया...

बुराड़ी ‘चौपाल’ में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर, 201 कामकाजी महिलाओं को मिला ब्याज मुक्त ऋण

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्लीदिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम में उन 201 कामकाजी महिलाओं के लिए यादगार दिन बन गया, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में इन महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया ताकि वे अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूती प्रदान कर सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न केवल लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं।  


इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता श्रेणी में शीर्ष पर रखती है। हमारा ध्येय है कि कामकाजी महिलाओं का उत्थान हो। इस कड़ी में दिल्ली सरकार अपने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही। मुख्यमंत्री ने चौपाल संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की और बताया कि ऐसे सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न सिर्फ लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि चौपाल संस्था कामकाजी महिलाओं को जरूरत के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती हैं, ताकि यह महिलाएं अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूत कर सकें।


सीएम पर बरसाए गए पुष्प


इस कार्यक्रम का आयोजन बुराड़ी में किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले बुराड़ी बाईपास से लेकर स्वरूप नगर तक रोड का आयोजन किया गया। पूरे रास्ते स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के ऊपर पुष्प बरसाए और सरकार के पक्ष में नारे भी लगाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय माहवार व राजकुमार भाटिया, मेयर राजा इक़बाल सिंह, नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही के अलावा गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारी सदस्य दयानंद, रवि बंसल, समाजसेवी किरण चोपड़ा आदि मौजूद थे।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular