HomeUTTAR PRADESHबिहार में RJD की हार के बाद मदन शाह का आया बयान,...

बिहार में RJD की हार के बाद मदन शाह का आया बयान, बोले- मेरे श्राप का दिखा असर


Bihar Election Results:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मदन शाह, जिन्होंने पार्टी से टिकट न मिलने पर अपने कपड़े फाड़े और जमीन पर लेटकर रोते नजर आए थे, उन्होंने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर प्रतिक्रिया दी है। मदन शाह ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के दर्द ने उन्हें पागल बना दिया था। उन्होंने कहा कि मैं पटना में लालू यादव से मिलने गया था, लेकिन कोई नहीं मिला। मैं इतना आहत था कि कपड़े फाड़ दिए और जमीन पर गिर पड़ा और श्राप दे दिया कि उनकी पार्टी 25 सीटों पर सिमट जाएगी और हुआ भी ऐसा ही।


पार्टी के लिए दुखी हूं- मदन शाह


मदन शाह ने कहा कि मैं अब भी पार्टी के लिए दुखी हूं। पार्टी की हार से मुझे दुख हुआ है, लेकिन जो भगवान करता है वह अच्छे के लिए करता है। पार्टी में जो चाणक्य कहलाते हैं, वह पार्टी को बर्बाद करने पर तुले हैं। जब तक उन्हें पार्टी से नहीं निकाला जाएगा, कुछ सुधार नहीं होगा। इस बार टिकट वितरण में लालू यादव से सलाह नहीं ली गई। इसलिए पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। टिकट के लिए पैसे मांगे जाने के सवाल पर मदन शाह ने कहा कि उनसे सीधे किसी ने ऐसी कोई डिमांड नहीं की थी।


सालों से पार्टी के लिए काम करता आ रहा हूं- शाह


उन्होंने कहा कि मुझसे पैसे सीधे नहीं मांगे गए ये मीडिया के माध्यम किया गया। तो मैं पैसे कहां देता? सड़क पर तो फेंक नहीं सकता था। मैं 1990 से पार्टी के साथ जुड़ा और पार्टी के लिए काम करता हूं। टिकट के लिए क्यों पैसे दूंगा और कहां से दूंगा? मधुबन से ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया जो पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं था। सरकारी डॉक्टर है, उसने इस्तीफा तक नहीं दिया था। अपनी पत्नी संध्या रानी के नाम पर फिर टिकट लिया।


शाह के श्राप का दिखा असर


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को महज 25 सीटें मिलीं, जो मदन शाह के श्राप से मेल खाती हैं। पार्टी के अंदरूनी कलह और टिकट वितरण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मदन शाह का यह बयान सुर्खियां में आ गया। बीजेपी और जडीयू के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार चुनाव में 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया। वहीं राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read