HomeUTTAR PRADESHबिहार में वोटर अधिकार यात्रा में BJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, राहुल...

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में BJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी के काफिले को दिखाया काला झंडा


Rahul Gandhi Bihar Rally: बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शनिवार, 30 अगस्त को आरा में बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादल का काफिला आरा से होते हुए गुजर रहा था। इसी दौरान समय रमना रोड स्थित ग्रैंड होटल के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने लगे और जमकर नारेबाजी की।


कांग्रेस पर लगा ये आरोप?


जिला युवा अध्यक्ष विभु जैन और महामंत्री आदित्य सिंह के नेतृत्व में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि कांग्रेस की सभा में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जो बेहद शर्मनाक है।  बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वॉर्निंग दी कि जब तक राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, उनका इसी तरह से विरोध किया जाएगा।


बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की राहुल से बात


एएनआई न्यूज के अनुसार, राहुल गांधी का काफिला जब गुजर रहा था, तो बीजेपी के कार्यकर्ता उनका विरोध कर रहे थे। इस विरोध के बीच राहुल गांधी ने काफिला रोक लिया और फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं को अपने करीब बुलवाया और उनसे बात की। बाद में आरा में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए केंद्र की एनडीए सरकार की आलोचना की और बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग पर देश में वोट चोरी में लिप्त होने का आरोप लगाया। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read