spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच डिप्टी CM विजय सिन्हा...

बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, RJD पर लगाया आरोप

fok-media-samman-samaroh


Vijay Sinha Convoy Attack: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। सिन्हा ने इसे ‘आरजेडी के गुंडों का दुष्कृत्य’ बताते हुए निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें, इस समय बिहार में 121सीटों पर वोटिंग सुचारू रूप से चल रही है।


मतदान के बीच विजय सिन्हा के काफिले पर हमला


जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9:30 बजे लखीसराय जिले के एक ग्रामीण इलाके में सिन्हा वोटिंग के बाद एक चुनावी सभा से लौट रहे थे। उनके काफिले के वाहनों पर अचानक पत्थर फेंके गए, जिससे एक एसयूवी के शीशे टूट गए। सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और काफिले को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सिन्हा ने घटनास्थल से ही मीडिया से बातचीत में कहा ‘आरजेडी के गुंडों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। मैंने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया, लेकिन ये लोग इसे खराब करने पर तुले हैं।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular