HomeUTTAR PRADESHबिहार दौरे पर जाएगी चुनाव आयोग की टीम, कब होगी मतदान की...

बिहार दौरे पर जाएगी चुनाव आयोग की टीम, कब होगी मतदान की तारीखों की घोषणा?


Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच खींचतान जारी है। वहीं, दूसरी तरफ खबर ये आ रही है कि चुनाव आयोग जल्द ही मतदान की तारीख की घोषणा करने वाला है। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक टीम अगले हफ्ते बिहार का दौरा करने जा सकती है। 


क्या है इस दौरे का उद्देश्य?


इस दौरे का उद्देश्य विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा और चुनावी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना है। दशहरा के ठीक बाद होने वाली इस यात्रा से चुनाव की तिथियों की घोषणा भी की जा सकती है। साथ ही इन तारीखों की घोषणा त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में दशहरे के बाद चुनाव आयोग की एक टीम बिहार दौरे पर जाएगी। इसके बाद दिवाली के बीच विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने की उम्मीद है। इसके बाद छठ पूजा के बाद मतदान का कार्यक्रम तय होने की संभावना बताई गई है।


तीन चरणों में होगा मतदान


ये मतदान तीन चरणों में 5 से 15 नवंबर के बीच हो सकता है, ताकि राज्य में 22 नवंबर, 2025 तक नई विधानसभा का गठन किया जा सके। राज्य की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया इससे पहले पूरी होनी जरूरी है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read