spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की अनूठी पहल, 5 लाख महिलाओं को...

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस की अनूठी पहल, 5 लाख महिलाओं को मिलेंगे सेनेटरी पैड

fok-media-samman-samaroh


Bihar News:: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने एक अहम और चर्चित घोषणा की है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राज्य की 5लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड बांटेंगे। इस पहल के तहत वितरित होने वाले सेनेटरी पैड के कवर पर कांग्रेस के प्रमुख नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तस्वीर होगी। साथ ही ‘नारी न्याय, महिला सम्मान’ और ‘माई-बहिन मान’ जैसे नारे भी छपे होंगे।


कांग्रेस के पहल का उद्देश्य


दरअशल, कांग्रेस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिहार में महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना है। साथ ही, ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं तक सेनेटरी पैड की पहुंच सुनिश्चित करना है। बिहार में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर अभी भी कई चुनौतियां हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, बिहार में केवल 59%महिलाएं ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ तरीकों का उपयोग करती हैं।


कांग्रेस ने इस पहल को ‘प्रियदर्शिनी उड़ान प्रोजेक्ट’ के तहत शुरू किया है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। पार्टी का कहना है कि यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है, बल्कि उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देता है।


सेनेटरी पैड और राहुल गांधी की फोटो


सेनेटरी पैड के कवर पर राहुल गांधी की तस्वीर ने इस पहल को विवादास्पद बना दिया है। कुछ लोगों का मानना है कि यह कांग्रेस की एक रणनीतिक चाल है। जिसका उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ब्रांडिंग को मजबूत करना है। साथ ही, राहुल गांधी की छवि को जनता, विशेषकर महिलाओं, के बीच लोकप्रिय बनाना है।


हालांकि, इस कदम की आलोचना भी हो रही है। कुछ राजनीतिक दलों, जैसे बीजेपी और जेडी(यू), ने इसे “चुनावी नौटंकी” करार दिया है। जेडी(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कदम महिलाओं के सम्मान के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए उठाया गया है। कुछ आलोचकों का यह भी कहना है कि सेनेटरी पैड जैसे निजी और संवेदनशील उत्पाद पर किसी नेता की तस्वीर छापना अनुचित हो सकता है, क्योंकि यह गोपनीयता और गरिमा के सवाल उठाता है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular