HomeUTTAR PRADESHबिहार चुनाव में पवन सिंह को मिलेगी ये जिम्मेदारी, पावरस्टार बोले- समाज...

बिहार चुनाव में पवन सिंह को मिलेगी ये जिम्मेदारी, पावरस्टार बोले- समाज सेवा का माध्यम है राजनीति


Bihar Assembly Elections: भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह छठ पूजा ने छठ पूजा के मौके पर लोगों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि छठ बिहार की आस्था, संस्कार और एकता का प्रतीक माना जाता है। इस त्योहार पर हर घर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनता है, जो समाज को जोड़ता है। पवन सिंह ने कहा कि मैं सभी बिहार वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ये त्योहार हमारे जीवन में ऊर्जा, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। छठी मैया की कृपा से बिहार और देश में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने इस मौके पर अपने पैतृक क्षेत्र में भी लोगों से मुलाकात की और श्रद्धालुओं से आशीर्वाद लिया।


समाज सेवा का माध्यम है राजनीति- पवन सिंह


जानकारी के अनुसार, जब उनसे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी। वह इस काम को पूरी निष्ठा और सेवा भाव से निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम पार्टी के सिपाही हैं। हमें जैसा आदेश मिलेगा, वैसे हम सेवा भाव से काम करेंगे। राजनीति मेरे लिए समाज सेवा का माध्यम है, न कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का साधन।


विपक्ष को बनाया निशाना


भोजपुरी सुपरस्टार ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ने विकास के कई कार्य किए हैं और जनता उस विकास को देख रही है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग केवल वादे करते हैं, वे बिहार की असली भावना को नहीं समझते। हम काम करने में विश्वास रखते हैं न कि केवल बोलने में।


मतदान में भाग लेने के लिए जनता से की अपील


पवन सिंह ने अपने फैंस से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस त्योहार का हिस्सा बने और विकास के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि छठ पूजा जैसी परंपराएं हमें एक साथ लेकर आती है, उसी तरह लोकतंत्र हमें एक मजबूत भारत के निर्माण में सहयोग देता है। इसलिए दोनों का सम्मान करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। कहा जा रहा है कि पवन सिंह आने वाले दिनों में एनडीए के प्रचार अभियानों में शामिल हो सकते हैं। साथ ही उन्हें युवा और भोजपुरी भाषा मतदाताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read