spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबिहार की सियासत में पेंशन की जंग, नीतीश के दांव पर तेजस्वी...

बिहार की सियासत में पेंशन की जंग, नीतीश के दांव पर तेजस्वी का दावा; कहा

fok-media-samman-samaroh


Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून शनिवार को ‘सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना’ के तहत बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की मासिक पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये करने की घोषणा की। इस फैसले को नीतीश सरकार का चुनावी मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। लेकिन विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने इसे अपनी योजनाओं की ‘चोरी’ करार देते हुए नीतीश पर तीखा हमला बोला। 


पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी


बीते दिन नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि में 700 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। इस योजना के तहत अब 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थी बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को हर महीने 1,100 रुपये दिए जाएंगे। बता दें, यह बढ़ी हुई राशि 10 जुलाई से उनके बैंक खातों में आएगी। नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा वृद्धजन समाज का अमूल्य हिस्सा हैं। उनका सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’


तेजस्वी यादव का पलटवार


दूसरी तरफ, विपक्षी नेता और राजद के तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर उनकी योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राजद ने महीनों पहले पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये करने की घोषणा की थी। उन्होंने तीन वीडियो क्लिप दिखाकर कहा कि उनकी ‘माई-बहन मान योजना’ और पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही हो चुकी थी।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा ‘नीतीश जी टेंशन में हैं। महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना देखकर उन्होंने हमारी योजनाओं की नकल की। यह नकलची सरकार है।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular