HomeUTTAR PRADESHबिहार की शान पटना में मेट्रो का सपना साकार, कल से शुरू...

बिहार की शान पटना में मेट्रो का सपना साकार, कल से शुरू होगा सफर; जानें रूट, किराया और टाइमिंग्स


Patna Metro: बिहार की राजधानी पटना में आज 06अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह बिहार के लिए एक बड़ा उपहार है, क्योंकि राज्य को अब पहली बार अपनी मेट्रो सेवा मिल गई है। यह उद्घाटन बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले हुआ है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति देगा। वहीं, कल यानी 07अक्टूबर से आम जनता के लिए मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें, पटना अब दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसी मेट्रो शहरों की कतार में शामिल हो गया है, जो 19वां ऐसा शहर बन गया है।


CM नीतीश कुमार ने क्या कहा?


बता दें, उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद मेट्रो ट्रेन में सवार होकर पहले यात्री बने। उन्होंने आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक का सफर तय किया, जो लगभग 3.6किलोमीटर का है। साथ ही, उन्होंने रेड लाइन के अंडरग्राउंड सेक्शन के लिए 6स्टेशनों (पटना जंक्शन सहित) और 9.35किलोमीटर लंबे टनल का शिलान्यास भी किया। CM नीतीश कुमार ने कहा ‘पटना मेट्रो शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करेगी और यात्रियों को सुरक्षित व तेज विकल्प देगी। यह बिहार के विकास की नई दिशा है।’ उद्घाटन के बाद सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ गई, जहां लोग इसे ‘बिहार का नया अध्याय’ बता रहे हैं।


दरअसल, 2014में शुरू हुई योजना को केंद्र सरकार की मंजूरी 2019में मिली थी। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17फरवरी 2019को किया था। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) द्वारा संचालित यह सिस्टम दो मुख्य कॉरिडोरों – रेड लाइन (पूर्व-पश्चिम) और ब्लू लाइन (उत्तर-दक्षिण) – पर आधारित है। कुल 30.91किलोमीटर लंबे फेज-1में 24स्टेशन हैं, लेकिन शुरुआत ब्लू लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर से हो रही है।


कितने स्टेशन को करेगी कवर?


पहला चरण ब्लू लाइन के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर आधारित है, जो पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी (पटलीपुत्र बस टर्मिनल) को जोड़ेगा। लेकिन शुरुआती 3.6किलोमीटर का हिस्सा आईएसबीटी से भूतनाथ तक चलेगा। यह पूरी तरह ऊंचा (एलिवेटेड) मार्ग है, जो शहर के व्यस्त इलाकों से गुजरेगा।


आईएसबीटी (पटलीपुत्र बस टर्मिनल) –अंतिम स्टेशन, बस स्टैंड से सीधा कनेक्शन


जीरो माइल –शहर का केंद्र बिंदु, आसपास ऐतिहासिक स्थल


भूतनाथ –आवासीय इलाका, स्कूल-कॉलेजों से जुड़ा


यह रूट यात्रा के समय को काफी कम कर देगा। जैसे – आईएसबीटी से जीरो माइल तक का सफर पहले घंटों लगता था, लेकिन अब यह मिनटों में पूरा होगा। भविष्य में यह कॉरिडोर 14.45किलोमीटर तक विस्तारित होगा, जिसमें पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल होंगे। इंटरचेंज स्टेशन के रूप में खेमनीचक और पटना जंक्शन रेड लाइन से जुड़ेंगे।


कितना होगा किराया और टाइमिंग?


पटना मेट्रो का किराया बहुत ही किफायती रखा गया है, जो आम आदमी के बजट में फिट बैठेगा। जानकारी के अनुसार, पटना मेट्रो का किराया 15रुपये से 30रुपये के बीच तय किया गया है। आईएसबीटी से जीरो माइल तक यात्रा करने पर 15रुपये लगेंगे। वहीं, नए आईएसबीटी से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक का किराया 30रुपये होगा।


दूसरी तरफ, मेट्रो ट्रेनें रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। शुरुआती चरण में हर 20 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी। प्रत्येक ट्रेन में महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए 12 आरक्षित सीटें होंगी। कुल 3 कोच वाली ट्रेनें क्षमता के अनुसार 800-1000 यात्रियों को ले जा सकेंगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read