HomeUTTAR PRADESHबिहार की जनसभाओं में सीएम रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोली...

बिहार की जनसभाओं में सीएम रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोली भ्रष्टाचार के खलनायक अब जेल जाएंगे


Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने तीन दिवसीय प्रचार अभियान के तीसरे दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज तूफानी चार विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कड़ा हमला बोला और कहा कि भ्रष्टाचार के खलनायक अब जेल जाएंगे और नालायक विदेशों में छुट्टी मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार विकास, सुरक्षा और स्थिर शासन की गारंटी है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि बिहार में जंगलराज पूरी तरह खत्म होगा ओर राज्य में चहुंओर विकास की बयार बहेगी। मुख्यमंत्री ने आज जिन चार विधानसभाओं को संबोधित किया, उनमें वारिसलीगंज विधानसभा, शेरघाटी, डेहरी और करगहर विधानसभा शामिल हैं। इन सभाओं में मुख्यमंत्री ने आगामी चुनाव में एनडीए की निर्णायक जीत का विश्वास व्यक्त किया और सरकार के विकास कार्यों को विस्तार से रेखांकित किया।


बिहार ने विकास की नई पहचान बनाई


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता पूरी समझ और जागरूकता के साथ अपना भविष्य तय करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते 15-20 वर्षों में बिहार ने जो प्रगति का रास्ता अपनाया है, वह केवल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके दामन पर घोटालों और भ्रष्टाचार के दाग स्पष्ट रूप से दर्ज हैं, वे आज किस नैतिक अधिकार से जनता के सामने वोट मांगने आते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे कुछ नेताओं ने पशुओं का चारा तक खा लिया, गरीबों की कमाई और किसानों की जमीनों का शोषण किया और महिला सम्मान की रक्षा तक नहीं कर सके।


जनता के विश्वास का अपमान करने वाले जाएंगे जेल- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता


विपक्ष पर करारा हमला करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बिहार है, यहां जनता के दिलों पर राज करने वाला ही सच्चा जननायक होता है। भ्रष्टाचार करने वाले खलनायक अब जेल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे न जनता के हितैषी हैं और न राजनीति की गरिमा के योग्य। ऐसे नालायक लोग जनता की तकलीफों के बीच छुट्टियाँ मनाने विदेश चले जाते हैं, जबकि जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार ने नए अस्पताल, नए हवाई अड्डे और सैकड़ों नई ट्रेनों के माध्यम से बिहार को आज प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अगर यही विकास कार्य वर्षों पहले हो गए होते, तो बिहार कभी पीछे नहीं रहता। जंगलराज के दौरान लालटेन के अंधेरे में बिहार की दिशा ही खो गई थी। अब बड़ी मुश्किल से बिहार दोबारा पटरी पर लौटा है और इस रफ्तार को कायम रखना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़े, यहां उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ें, मेरी बहन-बेटियों को सुरक्षित माहौल मिले, और यहां का युवा अपनी मेहनत से अपनी मंज़िल चुन सके, यही हमारी एनडीए सरकार का संकल्प है।


बिहार आगे बढ़ता है, दिल्ली खुश होती है- सीएम रेखा गुप्ता


सीएम ने दिल्ली और बिहार के भावनात्मक संबंधों पर बल देते हुए कहा कि वह स्वयं दिल्ली से आती हैं, इसलिए यह पूरी जिम्मेदारी से कह सकती हैं कि जब बिहार आगे बढ़ता है, तो दिल्ली खुश होती है और जब दिल्ली प्रगति करती है, तो बिहार के गांव में बैठी वह मां, जिसका बेटा दिल्ली में काम करता है और वह पिता, जिसका परिवार दिल्ली में रहता है, उनका आशीर्वाद दिल्ली पर बरसता है। उन्होंने दिल्ली में रहने वाले सभी बिहारी परिवारों की बड़ी बहन के रूप में उनकी सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखने का आश्वासन दिया। श्रीमती गुप्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार में विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, अब यह रुकनी नहीं चाहिए। आने वाला कल बिहार के भविष्य को तय करेगा। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read