टांडा,अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा के तत्वावधान में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हनुमानगढी मंदिर टांडा में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन किया गया। सुन्दर कांड पाठ में नगर पालिका ईओ डा.आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस दौरान ईओ ने हनुमानगढी मंदिर में पूजा अर्चना भी की और सुन्दर कांड का पाठ किया। अधिशाषी अधिकारी डा.आशीष कुमार सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं इन्होंने सर्वप्रथम काव्य की रचना रामायण महाकाव्य के रूप में की थी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। सिंह ने बताया कि सप्त ऋषियों के बताने पर महर्षि वाल्मीकि जी ने राम नाम के जाप का उच्चारण मरा-मरा कहकर किया यही कहकर वह महाविद्वान हो गए और उन्होंने भगवान श्रीराम के समय में रामायण महाकाव्य की रचना की थी। सुन्दरकांड पाठ के बाद महा प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौरव ,ईशांत पांडेय, हरिश्चंद्र पाठक, गोकुल मांझी,रामचन्दर , सभासद राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि जयन्ती पर हनुमान मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित
4
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com


