Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबालिकाओं के गायब होने का अभियोग दर्ज,पुलिस की जांच शुरू

बालिकाओं के गायब होने का अभियोग दर्ज,पुलिस की जांच शुरू

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। एक नाबालिग समेत दो लड़कियों के गायब होने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी है। जलालपुर कोतवाली अंतर्गत पहली घटना बीते शुक्रवार को घटित हुई। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी 19 वर्षीय पुत्री दोपहर लगभग 11 बजे घर से बाहर निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर लगातार उसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की जा रही थी। पुत्री का कुछ पता न चलने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री शाहजहांपुर निवासी एक युवक से बात करती थी। पिता ने उक्त युवक के दोनों नंबरों को पुलिस को मुहैया कराते हुए पुत्री का पता लगाने की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है। इसी प्रकार दूसरी घटना शनिवार को घटित हुई जहां दोपहर में अपने गांव से जलालपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए निकली 15 वर्षीय बालिका वापस घर नहीं पहुंची। आसपास तथा नात रिश्तेदारों के यहाँ काफी खोजबीन करने के उपरांत भी बालिका का पता नहीं चलने पर परेशान पिता द्वारा थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी गई। दोनों पीड़ित पिताओं द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश प्रारंभ कर दी है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular