Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

fok-media-samman-samaroh


नई दिल्ली:  साल 2024 के 12 अक्टूबर को पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरी मुंबई को हिला दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस बार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। जालंधर से पुलिस ने बाबा सिद्दीकी के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीशान अख्तर को पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया। जीशान अख्तर को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जा रहा है था, जिसने हत्या की योजना बनाई और शूटरों को निर्देश भी दिए थे।


पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोस्ट वांटेड आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर को 8 अप्रैल 2025 की रात पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया गया। जीशान इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जा रहा था, जिसने हत्या की योजना बनाई और शूटरों को निर्देश दिए। बता दें कि पिछले कई महीनों से मुंबई पुलिस जीशान की तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी हो सकी।


मुंबई में हो सकती है जीशान से पूछताछ


पुलिस पूछताछ के लिए जीशान अख्तर को मुंबई ला सकती है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जीशान और शुभम लोनकर जैसे प्रमुख आरोपी फरार थे। पुलिस का मानना है कि जीशान के पास साजिश से जुड़ी कई अहम जानकारियां हो सकती हैं, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को उजागर कर सकती हैं। इस सफलता से जांच में तेजी आने की उम्मीद है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular