Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHबाइक डिग्गी से सामान निकालने के दौरान टक्कर से युवक घायल

बाइक डिग्गी से सामान निकालने के दौरान टक्कर से युवक घायल

fok-media-samman-samaroh

जलालपुर,अंबेडकरनगर। हजपुरा मार्ग पर सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर डिग्गी से सामान निकालने वाले युवक को टक्कर मारकर घायल करने वाले चालक के विरुद्ध पुलिस ने मोटर वेहकिल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना बीते 12 अक्तूबर को मालीपुर थाना के रसूलपुर बाकरगंज गांव में घटित हुई थी। गांव निवासी कृष्ण चंद अपनी बाइक लेकर नारायन गुप्ता के घर के सामने खड़ा होकर डिग्गी से कुछ सामान निकाल रहा था। इसी दौरान हजपुरा की तरफ से तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार सुभाष गुप्ता ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वही कृष्ण चंद को काफी चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को नगपुर अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे किला अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल कृषि चंद का अभी इलाज जारी है। घायल कृष्ण चंद के भाई हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने मोटर वेहकिल एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular