टांडा,अम्बेडकरनगर। मोटर साइकिल सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार कर एक 65 वर्षीय व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया गम्भीर हालत देख चिकित्सको ने लखनऊ रिफर कर दिया पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रामनवल पुत्र स्व. मगईराम ग्राम कटोखर, पोस्ट व थाना हंसवर तहसील आलापुर ने थाना हंसवरमें तहरीर देकर बताया कि उसकी उम्र 65 वर्ष है बीते दिनो शाम को वह अपने खेत से घर आ रहा था कि रुआब बेल्डिंग के पूरब सुपर बाजार स्टोर के सामने बायी पटरी पर मेरे पीछे से जोरदार टक्कर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। मोटर साइकिल जिसका नं. यूपी-45-एके-9179, चालक का नाम अनूप यादव (बिक्कू यादव) पुत्र राजमन यादव ग्राम समुना तहसील आलापुर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण प्रार्थी के बाए कूल्हे की हड्डी टूट गयी जिससे प्रार्थी सड़क की बायी पटरी पर गिर गया हल्ला गोहार सुनकर काफी लोग आ गए, इसके बाद प्रार्थी उक्त घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को तुरन्त दिया इसके बाद 112 पुलिस आई तथा प्रार्थी से उक्त घटना की जानकारी लेकर थाने पर लिखित तहरीर देकर एफआईआर लिखिवाने को कहा। प्रार्थी की कूल्हे की हड्डी टूट जाने के कारण प्रार्थी पीजी टाण्डा में डॉ. अख्तर जावेद को दिखाया तो उन्होने मुझे लखनऊ रेफर कर दिया प्रार्थी लखनऊ प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती होकर अपने कूल्हे का आपरेशन करवाया तथा उक्त घटना के सम्बन्ध में सूचना देने आया हूँ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
0
RELATED ARTICLES









