HomeUTTAR PRADESHबांदा कार्यक्रम में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, तिरंगे को लेकर दिया सख्त संदेश

बांदा कार्यक्रम में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, तिरंगे को लेकर दिया सख्त संदेश


UP NEWS: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बयान एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने यूपी के बांदा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया, उस दिन न वर्मा बचेंगे, न शर्मा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हल्के तक सियासी संग्राम शुरू हो गया है।


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे देश की पहचान उसके संविधान, तिरंगे और सनातन संस्कृति से है। हमें देश की मूलपहचान से छेड़छाड़ करने वाले लोगों से हमें सजग रहना होगा। इस काल में वहीं व्यक्ति सफल हो सकता है जो ताकतवर है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो ताकतवर है उसी की सत्ता बच सकती है। जो एकजुट है वहीं बच सकता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों में 72 फिरके हैं, पठान, खान, सिया, सुन्नी मगर उनके मजहब पर बात आती है तो वो सिर्फ मुसलमान हैं। हमारे भारत में 9 राज्यों में हिंदूओं की घटती हुई आबादी इस बात का सूचक है कि की हम हिंदू हैं, मगर हम एक नहीं हो पाए।


भारत में सभी को अपने धर्म और विचार रखने का अधिकार है- धीरेंद्र शास्त्री


धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि भारत में सभी को अपने धर्म और विचार रखने का अधिकार है, लेकिन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय प्रतीकों पर सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने युवाओं से देश और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। फिलहाल इस बयान को लेकर किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया या प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा तेज हो गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read