HomeUTTAR PRADESHबांग्लादेशी एयरफोर्स का F-7 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत की पुष्टी

बांग्लादेशी एयरफोर्स का F-7 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत की पुष्टी


Bangladesh Aiforce Aircraft Crash: बांग्लादेश में एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। बांग्लादेशी एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट F-7 ढाका के पास एक कॉलेज की बिल्डिंग पर जा गिरा। जिसके बाद एयरफ्राफ्ट आग की लपटों में समा गया। घटना के बाद एयरक्राफ्ट धूं-धूं कर जल उठा। साथ ही बिल्डिंग भी आग की लपटों में समा गया। घटना में एक लोग की मौत की पुष्टी की गई है।


इस भयानक हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। एक बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टोरेट हवाले से हवाले से बताया कि जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जलता हुआ मलबा और जख्मी लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि हादसे के बाद चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार मच गई।


घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती


वहीं, हादसे में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया लेकिन, अभी तक वाहनों की सटीक संख्या का पता नहीं चल सका। मौजूदा जानकारी के अनुसार कम से कम एक शख्स की मौत हुई है। आशंका है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है।


भारत में भी ऐसे ही क्रैश हुआ था विमान


बता दें कि भारत में भी ऐसे ही एक प्लेन क्रैश हुआ था। हादसा गुजरात जिले में अहमदाबाद में हुआ था। एयर इंडिया की फ्लाइठट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ाने भरी थी लेकिन, प्लेन एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया। प्लेन बिल्डिंग की छत पर गिर गया और उसमें आग लग गई। विमान धूं-धू कर जलकर राख हो गया। इसमें सवार 241 लोगों और 12 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी।  


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read