HomeUTTAR PRADESHबल्लभगढ़ में चार बच्चों सहित पिता ने ट्रेन के आगे आकर मौत...

बल्लभगढ़ में चार बच्चों सहित पिता ने ट्रेन के आगे आकर मौत को लगाया गले, जांच जुटी पुलिस


Faridabad Train Accident: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया। चार बच्चों के साथ पिता ने ट्रेन के आगे खड़े होकर मौत को गले लगा लिया। चारों बच्चों सहित पिता की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की उम्र 4 साल से 7 साल के बीच की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जीआरपीएफ पुलिस मौक पर पहुंची और शवों को ट्रैक से हटकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।


जानकारी के अनुसार,45 वर्षीय मनोज महतो बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किराए पर रह रहा थे। मृतक परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मंगलवार को अपने बच्चों को पार्क घुमाने के बहाने लाया था। दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास पहुंचा और दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे अचानक बच्चों को लेकर कूद गया। फिलहाल ये नहीं पता चल सका कि सुसाइड किन कारणों से किया गया।


जांच में जुटी पुलिस


जीआपी पुलिस के मुताबिक, मृतक के जेब से कुछ कागज मिले हैं, जिसमें एक फोन नंबर था। हमने उस पर किया, तो उसकी पत्नी प्रिया ने फोन उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कहा कि पता नहीं किन कारणों से ऐसा किया वो तो बच्चों को पार्क घुमाने के लिए गया था। फिलहाल, इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read