HomeUTTAR PRADESHबदला गया दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का नाम, अब राम मंदिर...

बदला गया दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का नाम, अब राम मंदिर के साथ होगी नई पहचान


Delhi Meto Station Name Changes: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया है। अब इस मेट्रो स्टेशन को नया नाम दे दिया गया है। ऐसे में अगर आप दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने का सोच रहे हैं तो इस नए मेट्रो स्टेशन का नाम आपको जान लेना चाहिए, नहीं तो आप भी कंफ्यूज हो सकते हैं।


बता दें कि मयूर विहार पॉकेट 1मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग स्थानीय लोग लंब समय से कर रहे थे। दरअसल इस मेट्रो स्टेशन के पास ही श्री राम मंदिर है। यही वजह है कि इस इलाके की पहचान श्री राम मंदिर है। इसी वजह से मेट्रो स्टेशन के नाम में श्री राम मंदिर जोड़ा गया है। जिससे यात्री इस जगह के बारे में आसानी से समझ सकें।


नाम बदलने की दूसरी वजह


नाम बदलने की दूसरी वजह ये भी थी कि मयूर विहार के नाम से 2 मेट्रो स्टेशन थे। जिसमें एक मयूर विहार और दूसरा स्टेशन का नाम मयूर विहार पॉकेट 1 था। ऐसे में नाम एक से होने से लोगों को दिक्कत होती थी और कई बार यात्री अपने निर्धारित मेट्रो स्टेशन की जगह किसी दूसरे स्टेशन पर उतर जाते थे। ऐसे में नाम बदलने से यात्रियों का कंफ्यूजन दूर होगा और उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना होगा।


पहले भी बदले गए नाम 


ये पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली में किसी मेट्रो स्टेशन के नाम बदले गए हैं। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों के नाम बदले गए हैं। जिन स्टेशनों के नाम बदले गए, उनमें पीतमपुरा, बदरपुर, ओखला, तुगलकाबाद, हुड्डा सिटी सेंटर, ईश्वर नगर और मुकुंदपुर शामिल हैं। साल 2025 में ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा, नॉर्थ पीतमपुरा और पीतमपुरा नॉर्थ स्टेशनों का नाम बदलने का ऐलान किया था।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read