HomeUTTAR PRADESHबढ़ने वाली हैं लोकसभा की सीटें, 2029 तक महिलाओं को रिजर्वेशन...नया बिल...

बढ़ने वाली हैं लोकसभा की सीटें, 2029 तक महिलाओं को रिजर्वेशन…नया बिल लाने की तैयारी में सरकार


Reservation For Women: केंद्र सरकार ने संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित कराया था। जिसके तहत संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देना है। अब केंद्र सरकार जल्द से जल्द महिलाओं की सीटें आरक्षित करने वाला कानून लागू करने की तैयारी कर रही है। 


बता दें कि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए अब संसद विधेयक लाएगी। इस बिल में लोकसभा सीटों के परिसीमन और सीटें बढ़ाने के लिए 2011 की जनगणना को ही आधार मानने का प्रावधान किया जाएगा। यह संशोधन विधेयक पारित होने के बाद नए परिसीमन में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़तक 816 हो जाएगी। 


2029 से पहले लागू करने की तैयारी


बता दें कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ था। उसमें यह प्रावधान था कि यह नई जनगणना परिसीमन के बाद लागू होगी। अब सूत्रों का कहना है कि सरकार इस हफ्ते नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम बिल में संशोधन करेगी। ये संशोधन इसलिए किया जा रहा है ताकी 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिला आरक्षण लागू किया जा सके।


विपक्षी दलों से हो रही बातचीत


सरकार ने इसे लेकर विपक्षी दलों के नेताओं से भी बातचीत शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल में संशोधन को लेकर शिवसेना ( यूबीटी ), एनसीपी ( शरद पवार ) जैसे विपक्षी नेताओं के साथ संवाद हुआ है। शुरुआत में गृह मंत्री अमित शाह ने छोटे विपक्षी दलों के नेताओं से बातचीत की है। कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टी और अन्य बड़े दलों के नेताओं के साथ अभी बातचीत होनी बाकी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read