HomeUTTAR PRADESHबंगाल में SIR के खिलाफ निकाली रैली, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं...

बंगाल में SIR के खिलाफ निकाली रैली, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी


SIR Protest: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार, 4 नवंबर को हाथ में संविधान की किताब लेकर लेकर सड़क पर उतरीं। इस दौरान उन्होने विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR के खिलाफ प्रदर्शन किया। ममता बनर्जी ने इसे साइलेंट इनविजिबल रिगिंग यानी शांत अदृश्य धांधली करार देते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।


रैली में लगे जोरदार नारे


ये विरोध मार्च सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रेड रोड से शुरू हुआ और रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक घर जोरसांको ठाकुरबाड़ी पर जाकर खत्म हुआ। रैली के दौरान हजारों की संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता तिरंगे और पार्टी के झंडे थामे लोकतंत्र बचाओ और बंगाल का वोट बंगाल का हक जैसे नारे लगाते हुए शामिल हुए।


कई नेता हुए रेली में शामिल


ममता बनर्जी पारंपरिक सफेद सूती साड़ी और चप्पल में दिखीं। उन्होंने बीच-बीच में सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ मंत्री और नेता भी इस रैली में शामिल हुए।


कब तक चलेगी SIR की प्रक्रिया?


बता दें कि SIR की दूसरी फेज की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी। इसके तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण होगा। पश्चिम बंगाल में इसका महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि राज्य में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read