HomeUTTAR PRADESHफिल्म 'Special 26' स्टाइल में लूट की वारदात, फर्जी CBI बनकर ठगे...

फिल्म ‘Special 26’ स्टाइल में लूट की वारदात, फर्जी CBI बनकर ठगे गहने-कैश; 3 आरोपी अरेस्ट


Delhi Robbery Case: देश की राजधानी दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके में हुई लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन चोरों ने बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर फर्जी CBI अधिकारियों के रूप में एक घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और गहने लूट लिए। हालांकि, दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, लूटी गई रकम में से 1.75लाख रुपये नकद और गहने बरामद भी किए गए हैं।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, यह मामला 10जुलाई की शाम का है। जब वज़ीराबाद में इसरत जमीला नाम की एक महिला के घर तीन लोग पहुंचे। जिन्होंने उन्होंने सफेद शर्ट, काली पैंट और चेहरे पर मास्क पहन रखा था। तीनों के खुद को CBI अधिकारी बताया और दावा किया कि वे एक जांच के सिलसिले में छापेमारी करने आए हैं।


फर्जी CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे चोरों ने घरवालों को डराने-धमकाने का खेल रचा और पूरे परिवार को एक कोने में बैठा दिया। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और करीब तीन लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद ठगों ने पीड़िता की बेटी की कॉपी पर फर्जी नाम से हस्ताक्षर कर रसीद दिया औऱ मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब पीड़िता को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई


दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की। पुलिस ने आसपास के 200से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की। जिसमें दो आरोपी मोटरसाइकिल पर जाते दिखाई दिए। जांच में पता चला कि मोटरसाइकिल शाइना नाम की एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड थी और उसका साथी केशव प्रसाद उस दिन मोटरसाइकिल चला रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया। 


पुलिस ने पहले शाइना और केशव को मसूरी से गिरफ्तार किया और फिर हरिद्वार से तीसरे आरोपी विवेक को भी पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शाइना इसरत की दूर की रिश्तेदार थी और उसे इसरत के घर में नकदी और गहनों की जानकारी थी। इसी लालच में उसने केशव और विवेक के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read