HomeUTTAR PRADESHफिर एक पति चढ़ा प्रेम-प्रसंग की भेंट, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने...

फिर एक पति चढ़ा प्रेम-प्रसंग की भेंट, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या, शव को नदी में फेंका!


Patna Crime: बिहार के पटना जिला के बख्तियारपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर शव धोवा नदी में फेंक दिया। धीरज कुमार रबाईच गांव का रहनेवाला था। उसकी हाल में शालू कुमारी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का शादी के बाद अपने पति के चचेरे भाई से ही अवैध संबंध था। शालू ने अपने पति की संपत्ति हड़पने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान रचा।


जानकारी के अनुसार, वह अपने पति का बर्थडे मनाने के लिए अपने प्रेमी और कुछ अन्य दोस्तों के साथ बख्तियारपुर रजौली सड़क मार्ग पर गई। वहां मौका मिलते ही उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर धोवा नदी के पुल पर धीरज पर हमला बोल दिया। उसकी पीठ पर दो गोली मारी। इसके बाद उसने चाकू से उसके चेहरे पर भी कई वार किए। हत्या के बाद उसकी डेडबॉडी को एक बोरी में भरकर धोवा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 7जुलाई को शव धोवा नदी से बरामद किया, पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का शक उसकी पत्नी शालू पर तब और गहरा गया, जब उसकी तरफ से थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई। जब पुलिस ने शालू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने सभी राज उगल दिया। उसने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति धीरज की हत्या की बात स्वीकार की।


प्रेमी के तीन अन्य साथियों की तलाश


इन दिनों उसके पति ने अपनी कुछ जमीन बेची थी, जिसका पैसा उसने घर में ही रखा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने पति की संपत्ति हड़पना चाहती थी, इसलिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की थी। शालू के पास से पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मोबाइल से साक्ष्य मिटाने और हत्या में सहयोग करने के मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। अब पुलिस को शालू के प्रेमी के तीन अन्य साथियों की तलाश है, जो हत्या की साजिश रचने में शामिल रहे हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read