HomeUTTAR PRADESHफरवरी में ही गर्मी ने डराया! राजधानी दिल्ली में आसमान छू रहा...

फरवरी में ही गर्मी ने डराया! राजधानी दिल्ली में आसमान छू रहा टेंपरेचर; जानें हरियाणा का हाल


Delhi Temperature Rises: फरवरी के मध्य में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में तापमान आसमान छूने लगा है। अप्रैल-मई से पहले से गर्मी ने अपना विक्राल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 16 फरवरी को दिल्ली का तापमान 31 डिग्री को छू गया। यानी फरवरी में न्यनूतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। 


दिल्ली में क्यों पड़ रही इतनी गर्मी


मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या लगातार कम हो रही है। इस कारण से हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं का जो प्रवाह मैदानी इलाकों में सर्दी ला रहा था, वैसा दिख नहीं रहा है। जिसके कारण गर्म हवा का ठहराव दिल्ली एनसीआर में दिख रहा है। फरवरी के पहले 15 दिनों तक कई बड़े शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बारिश के कारण 18 फरवरी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। 


2026 में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फरवरी में गर्मी का सामान्य से ज्यादा रहना इस बात को दर्शाता है कि 2026 में तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है। 18 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में मामूली बारिश के बावजूद फरवरी के बाकी दिनों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री तक ज्यादा रहने का अनुमान है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो मार्च-अप्रैल में तेज गर्मी पड़ेगी।


हरियाणा का मौसम 


अगर हरियाणा कि बात करें तो, 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में 17 और 18 फरवरी को आठ जिलों में बारिश व गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, और नूंह जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों में 25% प्रतिशत तक बारिश की आशंका जताई गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read