HomeUTTAR PRADESHप्लेन के इंजन में लगी आग, दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट...

प्लेन के इंजन में लगी आग, दिल्ली से इंदौर जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग


Air India Emergency Landing: देशभर में एअर इंडिया की फ्लाइटों में टेक्नीकल समस्याओं की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान के कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने के संकेत के कारण ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद स्टैण्डर्ड प्रोसेस के तहत इंजन बंद कर विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया।


इस घटना के बाद एयर इंडिया प्रवक्ता ने जानकारी दी कि विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तुरंत एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें इंदौर भेजा जाएगा।


एयरलाइन ने दी ये जानकारी


एयरलाइन ने कहा, 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई 2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का सिग्नल मिला था। एयरलाइन ने कहा कि हवाई सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की सूचना दे दी गई है। एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद कॉकपिट क्रू ने उड़ान नहीं भरने का फैसला किया और प्लेन को जांच के लिए वापस बे में ले आए। 


यात्रियों को कई बार हुई परेशानी


एअर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार तकनीकी खराबी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में 18 अगस्त को कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को अचानक टेकऑफ से पहले रोकना पड़ा था। इससे पहले 16 अगस्त को मिलान (इटली) से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को एयर इंडिया ने आखिरी समय पर कैंसल कर दिया था। इसके कारण कई बार यात्रियों को परेशानी का कमना करना पड़ा था। दोनों ही घटनाओं के पीछे तकनीकी खराबी बताई गई। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read