HomeUTTAR PRADESH“प्रेमी के साथ भाग जाती”, राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर सोनम पर...

“प्रेमी के साथ भाग जाती”, राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर सोनम पर भड़कीं कंगना रनौत


Kangana Ranaut On Raja Raghuvanshi Murder: बॉलीवुड की क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राजा रघुवंशी हत्याकांड पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना ने इस बार अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उस घटना पर गुस्सा जाहिर किया, जिसे लोग ‘मेघालय हनीमून मर्डर केस’ के नाम से जान रहे हैं। इस केस ने जितना रियल लाइफ में सनसनी फैलाई है, उतना ही ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसा लगने लगा है।


कंगना रनौत के लिए के लिए ये किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं, बल्कि क्रूर और मूर्खता की हदें पार करने वाला अपराध है। इस पर उन्होंने अपनी राय रखी और सोनम पर गुस्सा जाहिर किया। कंगना ने अपने नोट में लिखा, ‘यह कितना बेतुका है!! महिला शादी से मना नहीं कर सकती क्योंकि उसे अपने माता-पिता से डर लगता है, लेकिन वो एक सुपारी किलर के साथ मिलकर कोल्ड बल्डेड मर्डर की प्लानिंग कर सकती है।’


कंगना ने क्या कहा?


कंगना ने आगे कहा, ‘यह सुबह से मेरे दिमाग में घूम रहा है, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। वो तलाक भी ले सकती थी या प्रेमी के साथ भाग जाती, लेकिन हत्या की साजिश रच डाली। मूर्ख लोगों को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वे समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। हम उन पर हंसते हैं, लेकिन वे खतरनाक हो सकते हैं।’


गौरतलब है कि कंगना ने सोनम रघुवंशी की योजना को क्रूर, जघन्य और मूर्खता से भरी हुई बताया है। कंगना का ये बयान उस वक्त आया है जब सोशल मीडिया और मीडिया चैनल इस केस को ‘रियल लाइफ जिस्म’ कहकर पेश कर रहे हैं, एक ऐसी कहानी, जिसमें प्यार, धोखा, लालच और कत्ल की मिस्ट्री फिल्मी पर्दे की तरह बुनती नजर आती है। इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी सोनम रघुवंशी, जो हाल ही में अपने पति राजा के साथ शादी के बाद हनीमून पर गई थी, अब पति की हत्या की मुख्य साजिशकर्ता बन चुकी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read