टांडा,अम्बेडकरनगर। एनटीपीसी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित कर्मचारी विकास केंद्र में टांडा एवं विद्युत नगर के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ परियोजना प्रमुख अशेष कुमार चट्टोपाध्याय की वार्ता सम्पन्न हुई। इस वार्ता में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी-टाण्डा में विद्युत उत्पादन तथा पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर सवाल जवाब किये। इस अवसर पर महाप्रबन्धक नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक अभय कुमार मिश्र, अपर महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार श्रोत्रि, अपर महाप्रबंधक रजनीश कुमार खेतान, उप महाप्रबंधक विजय कुमार चौहान, उप महाप्रबंधक मृणालिनी एवं अन्य विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में ऋषभ जायसवाल, वरि. प्रबंधक द्वारा एनटीपीसी टांडा परियोजना पर आधारित एक परिचयात्मक प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात नैगमिक सामाजिक दायित्व गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म की भी प्रस्तुति की गई। वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख चट्टोपाध्याय ने कहा की एनटीपीसी टांडा को सदैव आप सभी का सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग मिलता रहा है। उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों की मुक्तकंठ से सराहना की, जिन्होनें टांडा परियोजना की रचनात्मक एवं कल्याणकारी गतिविधियों को प्रचार माध्यमों से सदैव जनसामान्य तक पहुंचाने में प्राथमिकता दी है। वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के सभी प्रश्नों का जबाब देते हुए चटोपाध्याय ने बताया कि हम निर्बाध विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उन्होने अपने नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की चर्चा करतें हुए बताया की परियोजना के आस-पास के ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिये कई प्रभावशाली योजनाओं के तहत एनटीपीसी टांडा पूर्णनिष्ठा एवं लगन से कार्य करता आ रहा है। धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक रजनीश कुमार खेतान ने किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन नैगम संचार अधिकारी वरुण सोनी द्वारा किया गया।
प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ एनटीपीसी परियोजना प्रमुख की वार्ता आयोजित
11
Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh


