error: Content is protected !!
प्राथमिक विद्यालय बिलारी बरसात में जलमग्न,तीन महीने भटकने को मजबूर रहते हैं छात्र
0
RELATED ARTICLES

जलालपुर,अंबेडकरनगर। एक सरकारी विद्यालय ऐसा भी है जो पूरे बरसात में बंद रहता है। क्योंकि यह स्कूल तालाब बन जाता है। रास्ते से लेकर कमरों और परिसर में लबालब पानी जमा होने से लगभग तीन माह इस विद्यालय को बंद करना पड़ता है। यह विद्यालय भियांव ब्लॉक के बिलारी ग्राम पंचायत में लगभग 20 वर्ष पहले निर्मित किए गया था। हाल ही में हुए बारिश में यह विद्यालय टापू बन जलमग्न हो गया है। यहां अध्यन्नरत छात्र छात्राएं यहां से दूर पढ़ाई को मजबूर हैं। भियांव ब्लॉक के बिलारी ग्राम पंचायत में लगभग 20 वर्ष पहले आबादी से दूर पानी जमा होने वाले स्थान पर प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया गया था। विद्यालय के पीछे की तरफ और दाहिने तरफ जहां नाला है वही एक बड़ा सा तालाब भी है। पूरे ग्राम पंचायत के बारिश का पानी ढलान होने की वजह से यही जमा होता है। बारिश का पानी तालाब और नाले में भरकर विद्यालय पहुंच जाता है और पूरा विद्यालय जलमगन हो जाता है। लगभग दो वर्ष पहले वारिश के मौसम में यहां पंजीकृत बच्चो को एक बाग में पढ़ाया जाता था किंतु अब इन बच्चो को यहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय दुल्हापुर में जाना पड़ता है। इस विद्यालय में कुल 41 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापिका किरन यादव और अंकिता पांडेय शिक्षक की तैनाती है। प्रधानाध्यापिका किरन यादव ने बताया कि पूरे वारिश में यह विद्यालय जलमग्न रहता है। इसकी जानकारी सभी अधिकारियों को है। लगभग तीन माह दिक्कत होती है।
URL Copied
error: Content is protected !!
Samachar Live is your national, world, political, entertainment, sports news website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from all industry.
Contact us: samacharlive.in@gmail.com
2022-23 © Samachar Live Developed by Web Designing








