spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHप्रयागराज में तालाब में गिरा एयर फोर्स का ट्रेनी विमान, पायलट सुरक्षित

प्रयागराज में तालाब में गिरा एयर फोर्स का ट्रेनी विमान, पायलट सुरक्षित

fok-media-samman-samaroh


Prayagraj Plane Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट तालाब में गिर गया। यह प्रयागराज माघ मेला के समीप केपी ग्राउंड के पीछे गिरा गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक, जब विमान उड़ा तो वह सामान्य स्थिति में था, लेकिन कुछ देर बाद ट्रेनी एयरक्राफ्ट अनियंत्रित हो गया और तालाब में जाकर गिर गया। हादसे का बाद घटना स्थल पर सैकड़ों लोग पहुंच गए और पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। 


हादसे पर आया वासुसेना का बयान


वायुसेना के अनुसार, यह माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एक रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी पर था। विमान में दो पायलट सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, जिससे प्रशासन और वायुसेना ने राहत की सांस ली है। वायुसेना और प्रशासन की संयुक्त टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है


चश्मदीद के मुताबिक, हम सभी लोग स्कूल कैंपस में थे। तभी रॉकेट जैसी आवाज समाने आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। अब मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम विमान को तालाब से निकालने की कोशिश कर रही है।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular