spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHप्रदेश की हर गली, मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली, उसमें...

प्रदेश की हर गली, मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली, उसमें छिपी हुई सफाई कर्मचारियों की मेहनत – मुख्यमंत्री

fok-media-samman-samaroh


Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली है, उसमें सफाई कर्मचारियों की मेहनत छीपी हुई है। सफाई कर्मचारी सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, प्रदेश के शहरों और गांवों की रीढ़ हैं।


चण्डीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए सफाई कर्मचारियों कोमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ले में स्वच्छता की जो सुगंध फैली है, उसमें सफाई कर्मचारियों की मेहनत छीपी हुई है। सफाई कर्मचारी सिर्फ कर्मचारी नहीं हैं, प्रदेश के शहरों और गांवों की रीढ़ हैं। संत कबीर जयती के अवसर पर सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100रूपये बढौतरी होने पर आज प्रदेश भर से सफाई कर्मचारी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सफाई कर्मचारियों को सलाम करता हूं, जो हर गली, मोहल्ले और सड़क को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दिन-रात जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप हमारे स्वास्थ्य के रक्षक व वातावरण के प्रहरी हैं। आपके बिना स्वच्छ हरियाणा की कल्पना भी असंभव है। आपका काम केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव रखना है, जो हरियाणा के हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवर की सफाई का कार्य जोखिम भरा होता है। आप अपना जीवन खतरे में डालकर यह कार्य करते हैं। आपका यह योगदान सराहनीय है। स्वच्छता चाहे शरीर की हो या अपने आस पास के परिवेश की हो, इसका सीधा सम्बन्ध हमारे स्वास्थ्य से है। हमारे गौरव और गरिमा से है। हमारे सामाजिक एवं आर्थिक विकास से है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता को भगवान के बाद दूसरा स्थान देते थे। वे स्वयं झाडू लगाकर लोगों में सफाई के प्रति चेतना पैदा करते थे। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर 2अक्तूबर, 2014से ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ की शुरुआत की, तो देश ने एक नया संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरे समर्पण से निभाने का श्रेय सबसे पहले सफाई कर्मचारियों को जाता है। आप न सिर्फ हमारे गांव व शहरों की सफाई करते हैं, बल्कि देश की सोच को भी स्वच्छ बनाते हैं।


मिनिस्टीरियल स्टार‘ अवॉर्ड मिला है- नायब सैनी


नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘सबसे स्वच्छ शहर सम्मान‘ के तहत सोनीपत को ‘मिनिस्टीरियल स्टार‘ अवॉर्ड मिला है। इसी तरह 50हजार से 3लाख की आबादी वाली श्रेणी में करनाल शहर ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरी सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 17हजार रुपये मासिक तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाकर 16हजार रुपये मासिक किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को उनकी ड्यूटी पर मृत्यु होने की स्थिति में 5लाख रुपये और सीवरेज में काम करते समय मृत्यु होने की स्थिति में 10लाख रुपये की बीमा राशि का प्रावधान किया गया है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular