HomeUTTAR PRADESHपूर्व सीएम की गाड़ी के नीचे आने से एक शख्स की मौत,...

पूर्व सीएम की गाड़ी के नीचे आने से एक शख्स की मौत, जगन मोहन रेड्डी संग 6 लोगों पर FIR दर्ज


Jagan Mohan Reddy FIR: साल 2025किसी बुरे सपने से कम नहीं! आए दिन किसी न किसी दुर्घटना की खबर सामने आती रहती है। अब ऐसा ही एक दुखद हादसा आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले से सामने आया है, जहां YSR कांग्रेस पार्टी के 55वर्षीय समर्थक चीली सिंगय्या की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के काफिले पर वह व्यक्ति फूल बरसाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह फिसलकर वाहन के सामने आकर गिर पड़ा। पहले तो वह शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।


घटना के बाद शर्मिला रेड्डी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप


वाईएस शर्मिला रेड्डी, आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्षने इस हादसे की तीखी आलोचना की और राज्य प्रशासन तथा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक रैलियों पर सरकारी रोक है, तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को कैसे इजाजत दी गई? शर्मिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को इस रैली की पूर्व सूचना थी, फिर भी न तो सुरक्षा व्यवस्था की गई और न ही कोई कदम उठाया गया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उसे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का हक मिल गया है? साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शनों को जबरदस्ती रोका जाता है, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी के लिए नियमों में ढील बरती जाती है।


जांच के बाद छह लोग बनाए गए आरोपी


गुंटूर जिला पुलिस ने 18जून 2025को हुई इस दुखद घटना की गहन जांच की और इसे पूरी गंभीरता से लिया। पुलिस के अनुसार, ताडेपल्ली से सत्तेनापल्ली की ओर जा रहे काफिले में केवल तीन वाहनों को अनुमति थी। हादसा एटुकुरू बाईपास के पास हुआ। मृतक की पत्नी चीली लुर्धू मैरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया। बाद में, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन रिकॉर्डिंग और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच से पता चला कि चीली सिंगय्या पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की गाड़ी के नीचे आ गए थे। इसके बाद, पुलिस ने धारा 105और 49बीएनएस को जोड़ा और छह लोगों को आरोपी बनाया, जिनमें चालक रमना रेड्डी, पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, उनके निजी सहायक नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बारेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला राजिनी शामिल हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read