HomeUTTAR PRADESHपुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से चार की मौत,...

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से चार की मौत, 35-40 लोगों के बहने की आशंका, दर्जनों लापता


Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका में बीते दिन इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 35 से 40 लोगों के नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। जबकि अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।


कहां-कैसे हुआ ये हादसा?


दरअसल, ये हादसा रविवार 15 जून दोपहर करीब 3:30 बजे कुंडमाला क्षेत्र में हुई, जो मानसून के दौरान इंद्रायणी नदी का तेज बहाव और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। रविवार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। लेकिन तभी अचानक इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना लोहे का पुल टूट गया। धटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब उस समय पुल पर 100 से 120 लोग मौजूद थे। इस हादसा में कुछ लोग नदी की तेज बहाव में बह गए।


लोगों ने आगे बताया कि यह पुल केवल पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था। लेकिन यह पहले से ही जर्जर हालत में था। इसके रखरखाव की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच चुकी थीं। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


राहत बचाव कार्य जारी


हादसे की सूचना मिलते ही तलेगांव दाभाड़े पुलिस, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय, और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत बचाव कार्य के तहत अब तक 51 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिनमें से 18 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।


महाराष्ट्र के CM ने जताया दुख


इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जा सके।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read