spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपुणे के इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 2 लोगों की मौत,...

पुणे के इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 2 लोगों की मौत, 35 लापता

fok-media-samman-samaroh


Pune Bridge Collapse: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा गिर गया है। जब ब्रिज गिरा तब उस पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 25 से 30 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है और 38 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 6 लोगों की हालत गंभीर है।


क्या है पूरा मामला?


पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कुछ पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है।रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उसी समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ।


कैसे हुआ हादसा?


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग टू व्हीलर बाइक लेकर पुल पर चढ़ गए थे। भीड़ ज्यादा थी और बाइक्स भी आ जाने के वजह से पुल ओवर लोड हो गया और ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुल जर्जर स्थिति में था। मौके पर 10से 12एम्बुलेंस मौजूद हैं और NDRF की 2टीमें मौके पर भेजी गई हैं।


सीएम फडणवीस का सामने आया बयान


सीएम फडणवीस ने कहा, ‘हादसे वाली जगह रेस्क्यू जारी है। पुल टूटने से कई लोग जख्मी हुए हैं। नदी में बहे लोगों को रेस्क्यू करना हमारी प्राथमिकता है।’


डिप्टी सीएम अजित पवार ने कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट


डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, ‘मुझे घटना की जानकारी मिल गई है, एनडीआरएफ की टीम और पुणे नगर निगम की टीमें और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए हैं। प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि यह जंग लगा हुआ लोहे का पुल था, जिस पर बाइक से लोग नदी पार कर रहे थे। वहां 8 करोड़ की लागत से एक और पुल पहले से ही स्वीकृत था। मैंने कलेक्टर से बात की है और उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular