kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल बलात्कार और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर के दुखी माता-पिता ने सोमवार (7 जुलाई, 2025) को शहर की एक अदालत में याचिका दायर कर अपराध स्थल पर दोबारा जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे 9 अगस्त को ‘नबन्ना अभियान’ (राज्य सचिवालय तक मार्च) और 14 अगस्त को ‘रिक्लेम द नाइट’ प्रदर्शनों में शामिल होंगे। जो उस दर्दनाक घटना की पहली बरसी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के विरोध में जनाक्रोश को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। पीड़िता के माता-पिता का यह फैसला न केवल उनके दर्द को दर्शाता है, बल्कि न्याय की लड़ाई में उनकी दृढ़ता को भी उजागर करता है।


