HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी ने ब्रिटिश PM से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ साझा...

पीएम मोदी ने ब्रिटिश PM से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने का ऐलान


British PM Keir Starmer India Visit: महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में विभिन्न ब्रिटिश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान जारी कर आतंकवाद के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने का ऐलान किया। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में आप सभी बिजनेस लीडर्स के निरंतर प्रयासों से यह फोरम भारत-यूके स्टैटिक्स पार्टनरशिप के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है। अभी आपके विचारों को सुनकर मेरा विश्वास और भी गहरा हुआ है कि हम नैचुरल पार्टनर्स के रूप में और आगे बढ़ेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच यह वर्ष भारत-यूके संबंधों की स्थिरता बढ़ाने वाला रहा है। इस वर्ष जुलाई में मेरी यूके यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर सहमति बनाई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री स्टारमर, की प्रतिबद्धता और उनके योगदान की हृदय से सराहना करता हूं।


प्रतिबद्धता और उनके योगदान की हृदय से सराहना करता हूं- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच यह वर्ष भारत-यूके संबंधों की स्थिरता बढ़ाने वाला रहा है। इस वर्ष जुलाई में मेरी यूके यात्रा के दौरान हमने ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) पर सहमति बनाई थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री स्टारमर, की प्रतिबद्धता और उनके योगदान की हृदय से सराहना करता हूं।


“यह केवल एक ट्रेड समझौता नहीं है- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह केवल एक ट्रेड समझौता नहीं है, बल्कि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच साझा प्रगति, साझा समृद्धि और साझा लोग का रोडमैप है। मार्केट एक्सेस के साथ यह समझौता दोनों देशों के MSMEs को मजबूती देगा और लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read