HomeUTTAR PRADESH‘पीएम नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत को दिशा दी है’ सिरसा में...

‘पीएम नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत को दिशा दी है’ सिरसा में किसानों को लेकर सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान


चंडीगढ़: हरियाणा के सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर दास की जयंती पर एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम सबके कि लिए गौरव का दिनहै जोकिसमाज को एक दिशा देने वाले संत कबीर दास की जयंती मना रहे है। उन्होंने ने कहा कि संत कबीर भारतीय संस्कृति की ‘सर्वधर्म समभाव’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ परंपरा के संवाहक और इतिहास के अनमोल रत्न थे।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सरकार के 11 वर्ष गौरवशाली पूरे हुए है, पीएम नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत को दिशा दी है। सरकार ने हर वर्ग से लिये अनेक स्कीम चलाई, जिससे आमजन को फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के साथ कार्य कर रही है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जरूरमंद की मदद के लिए आयुष्मान योजना, आवास योजना और बैंकों में खाता खुलवाने जैसे योजना शुरू की।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि संत कबीर के दिखाए रास्ते पर चलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अनेक स्किम शुरू की, उज्ज्वला योजना उन्हीं में से एक है, इससे गरीब महिलाओं का फायदा हुआ हूं। पीएम मोदी के 11 वर्ष पूरे हुए है 17 लाख के घरों में 500 में गैस सिलेंडर जा रहा है। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची खर्ची रोजगार दिया। सरकार गरीब को सशक्त करने का काम कर रही है, जबकि पुरानी सरकार खुद को सशक्त करती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार में DSC को लागू करने की दिशा में जो कहा था वो कियाऔर उसे लागू किया।


हरियाणा सफाई आयोग का हमने गठन किया- सीएम सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि सीईटी को लेकर कहा कि इसका फायदा डीएससी उम्मीदवारों को भी होगा। अंतिम पंक्ति के अंत्योदय का रास्ता हमें सन्त कबीर दास जी देकर गए थे। हमने भगवान वाल्मीकि जयंती पर कहा था कि जो स्वछता की दिशा में काम कर रहे, उनकी सेलरी को लेकर जो कहा जा रहा पूरा होगा, उनकी सैलेरी बढ़ाई जाएगी। हरियाणा सफाई आयोग का हमने गठन किया।


किसानों के लिए सरकार ने बीमा योजना शुरू की थी- सीएम सैनी


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सीवरेज साफ सफाई में घटना होने पर मृतक के नॉमिनी को 15 लाख तक मिलता है। किसानों के लिए सरकार ने बीमा योजना शुरू की थी। सरकार द्वारा गरीब के हित में हरियाणा एक हरियाणवी एक के तहत काम किया जा रहा है। एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने की दिशा में हम सब मिलकर काम करेंगे। सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिये काम कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read