HomeUTTAR PRADESHपिहोवा में बीचों-बीच एक व्यक्ति ने खड़ी की दीवार, कहा- प्रशासन उनकी...

पिहोवा में बीचों-बीच एक व्यक्ति ने खड़ी की दीवार, कहा- प्रशासन उनकी जमीन पर जबरदस्ती बनाई सड़क


कुरुक्षेत्र: हरियाणा कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में कुरुक्षेत्र रोड के बीचों बीच एक व्यक्ति ने दीवार खड़ी कर दी है। वहीं रोड के बीचों बीच दीवार खड़ी करने से लोग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोग रोड के साइड में खेत से निकल रहे हैं। मौके पर पिहोवा प्रशासन सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद है।


वकील मिथुन अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बलविंदर सिंह की अपनी जमीन की 2010में निशानदेही ली थी और इसके बाद 2013में कोर्ट ने फैसला किया था कि या तो प्रशासन बलविंदर सिंह को 22मरले जमीन का पैसा दे या उसकी जमीन का कब्जा दें। उन्होंने कहा कि ना तो प्रशासन ने उनको उनकी जमीन के पैसे दिए और ना ही कब्जा दिया था। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट के आदेश अनुसार 2023में जमीन पर कब्जा ले लिया था। लेकिन उस समय जो एसडीएम थे उन्होंने आश्वासन दिया था कि आपकी जमीन का पैसा दे दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद अब उन्होंने आज अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उनकी जमीन का उनको पैसा नहीं देंगे तो वह दीवार नहीं हटाएंगे।


दीवार हटाने की अपील


मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुरेंद्र ने कहा कि उच्च अधिकारियों को संज्ञान में यह मामला ला दिया गया है। और जल्द ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। उसके बाद कोई ना कोई समाधान निकाला जाएगा। वहीं मौके पर मौजूद डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि अभी दोनों पक्षों की आपस में बातचीत चल रही है। और कोई ना कोई समाधान निकाला जाएगा। और जिस व्यक्ति ने दीवार खड़ी किया उससे भी अपील की गई है कि वह लोगों की परेशानियों को देखते हुए रास्ता खोल दें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read