spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को...

पिता के साथ हुए झगड़े के बाद दी थी धमकी, रात को दो बहनों को मारी गोली; इलाके में हड़कंप

fok-media-samman-samaroh


जींदहरियाणा के जींद में घर के अंदर सो रहे परिवार पर रात को एक बजे के करीब गेट से फायरिंग कर दी। इसमें दो बहनों को गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसी मामले में आरोपियों ने फायरिंग की है।


सफीदों शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों की आदर्श कॉलोनी वार्ड 14निवासी नूरहसन ने बताया कि उसके छह बेटे हैं और सभी शादीशुदा हैं। वह बेटे नौसाद के साथ रहता है। नौसाद को तीन लड़कियांऔर एक लड़का है। सबसे बड़ी बेटी तरनुम, उससे छोटी जिमा और सबसे छोटी जसमीन है। लड़के का नाम सुबान है। रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद घर के अंदर सो गए थे। उसकी पोतियां भी जमीन पर कंबल बिछाकर कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी। रात को एक बजे के करीब उसे फायरिंग की आवाज सुनी। उसने देख तो उसकी पोती 13साल की तरनुम व 10वर्षीय जसमीन लहु लुहान जमीन पर पड़ी थी। उसने उठकर संभाला तो तरनुम को छाती व जसमीन को हाथ में गोली लगी हुई थी। उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा भी बंद था। इसमें लोहे के फ्रेम के बीच प्लास्टिक का फ्रेम था, उसको तोड़कर उसके अंदर से पिस्तौल निकाल उसकी पोतियों को गोली मारी गई है।


डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज


नूरहसन ने बताया कि सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना, बीरू, सतीश उर्फ मोनू निवासी आदर्श कॉलोनी के साथ उसके बेटे नौसाद का झगड़ा हुआ था। इसमें आरोपियों ने नौसाद के हाथ, पैर तोड़ दिए थे। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद भी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डर के कारण उन्होंने छोटे बेटे साहिल को तो बाहर भेज दिया थ।


आरोपियों ने तीन लाख रुपए की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दीनूरहसन


नूरहसन का आरोप है कि सोनू के इशारे पर ही उनके परिवार पर हमला किया गया है और उनकी बेटियों को गोलियां मारी गई हैं। आरोपियों ने तीन लाख रुपए की डिमांड और केस वापस लेने की धमकी दी है। पुलिस ने सोनू, मिता, राहुल, अजय, बीरू, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रात को एक बजे फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular