spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपाकिस्तान में पानी का हाहाकार... सिंध के प्रदर्शनकारियों पर चली गोलियां, मंत्री...

पाकिस्तान में पानी का हाहाकार… सिंध के प्रदर्शनकारियों पर चली गोलियां, मंत्री का घर तबाह

fok-media-samman-samaroh


Sindh Canal Project: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में छह नहरों की विवादित परियोजना के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। लेकिन देखते-ही-देखते ये विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। नौशहरो फिरोज में प्रदर्शनकारियों ने सिंध के गृह मंत्री ज़ियाउल हसन लांजर के घर पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। साथ ही, उन्होंने घर को लूटा और सामान को आग लगाई।


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। जिसमें दो प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। जबकि पांच प्रदर्शनकारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। बता दें, सिंध प्रांत में छह नहरों को जिसे ग्रीन पाकिस्तान इनिशिएटिव के तहत पंजाब के चोलिस्तान क्षेत्र में सिंचाई के लिए शुरू किया गया था। लेकिन सिंध के लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने इय परियोजना को अपनी पानी की हिस्सेदारी और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया।


क्या है नहर परियोजना: विवाद?


दरअसल, चोलिस्तान नहर परियोजना का उद्देश्य पंजाब के चोलिस्तान रेगिस्तान में 400,000एकड़ बंजर भूमि को सिंचित कर कृषि योग्य बनाना है। परियोजना का दावा है कि यह बाढ़ के पानी, विशेष रूप से सतलज नदी से का उपयोग करेगी। इस परियोजना के लिए मुख्य रूप से सिंधु नदी का पानी उपयोग होगा, जो सिंध की कृषि और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है।


इस परियोजना की अनुमानित लागत 211.4 अरब पाकिस्तानी रुपये है और इसे ग्रीन पाकिस्तान इनिशिएटिव (GPI) के तहत शुरू किया गया। इस परियोजना को साल 2023 में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने लॉन्च किया था। बता दें, इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत साल 2024 के सितंबर में हुई थी। लेकिन फरवरी 2025 में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ और जनरल मुनीर द्वारा परियोजना के उद्घाटन के बाद यह और तेज हो गया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular