Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है’ पाकिस्तान पर भड़के अनिल विज

‘पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है’ पाकिस्तान पर भड़के अनिल विज

fok-media-samman-samaroh


Haryana News:हरियाणा के अंबाला में मंत्री अनिल विज ने कहा, “पाकिस्तान, पाकिस्तान नहीं बल्कि नापाकिस्तान है। झूठ बोलना, छल करना, धोखा देना इनके हथियार हैं। उन्होंने कहा कि कल सीजफायर की सहमति होने के बावजूद इन्होने उसका उल्लंघन किया। हमारी फोर्स ने इस पर पूरी तरह से निगाह रखी हुई है।


अनिल विज ने कहा कि 7 मई को हमारी फ़ौज ने आतंकवादी ठिकाने नष्ट करने के लिए हमला किया था जिसमें पाकिस्तान मे चल रहे कई आतंकी ठिकानो को नष्ट कर दिया था। जिसकी बौखलाहट में पाकिस्तान ने कई ड्रोन हमले किये थे जिसका भारत ने मुहतोड़ जवाब दिया था। लेकिन पाकिस्तान भारत के ज्यादा दिन हमले नहीं झेल पाया और सीजफायर का एलान कर दिया।


पाकिस्तान नापाकिस्तान हैं- अनिल विज


पाकिस्तान अपने इस करार पर कुछ घंटे भी कायम नहीं रह पाया और फिर से हरकत शुरू कर दी। जिसको लेकर लोगों में काफी रोष हैं इसी को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तान नापाकिस्तान हैं झूठ, फरेब, धोखेबाज़ी इनके हथियार हैं,हमारी शीर्ष नेतृत्व इस पर नज़र रखे हुए हैं समय आने पर जो करवाई करनी होंगी वो करेंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular