जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक के बाद एक कई फैसले ले रहा है। वहीं, इसी कड़ी में पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक की। इस बैठक में पाकिस्तान ने भारत से सभी तरह के कारोबार पर रोक लगा दी है।









