HomeUTTAR PRADESH‘पाकिस्तान का प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है’ पंजाब सरकार पर...

‘पाकिस्तान का प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है’ पंजाब सरकार पर जमकर बरसे अनिल विज


Haryana News: बिहार में राहुल गांधी की वैन में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को चढ़ने नहीं दिया जिसपर अनिल विज ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि वैसे तो ये उनका निजी मामला है लेकिन शायद इंडिया गठबंधन पप्पू यादव को इस काबिल नहीं मानते जो उनके साथ आकर बैठे हालांकि पहले वो उनके साथी रहे है।


बिहार में प्रदर्शन के दौरान RJD कार्यकर्ताओं ने एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया उल्टा मरीज के परिजनों के साथ बदसलूकी की जिसपर अनिल विज ने कहा कि इसके लिए एक राष्ट्रीय नीति बननी चाहिए कोई भी जलूस या ऐसा कुछ भी करे जो आवश्यक वाहन है उसके जाने के लिए रास्ता छोड़ा जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कुछ दिन पहले अंबाला में ही घटना का उदाहरण दिया। साथ ही केजरीवाल के अवार्ड वाले बयान पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि प्रजातंत्र में जनता देती है सबसे बड़ा अवॉर्ड और दिल्ली की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दे तो दिया अवॉर्ड उनको उससे ही संतोष कर लेना चाहिए।


राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का तंज


राहुल गांधी ने बयान दिया कि महाराष्ट्र की तरह हम बिहार में धांधलियां नहीं होने देंगे, जिसपर अनिल विज ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में वोटो सत्यापन हो रहा है कुछ फर्जी पार्टियां और कुछ फर्जी नेता फर्जी वोटरों की पहरदारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि तुम चुनाव के बाद रोते हो तुम्हे तो फर्जी वोट लिस्ट से बाहर निकले इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे तुम्हारे पेट में क्यों पीड़ा हो रही है तुम्हे तो सरकार की सराहना करनी चाहिए।


आप सरकार पर जमकर बरसे अनिल विज


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर अनिल विज ने कहा कि पंजाब की सरकारें हरियाणा के हक का जो पानी है। जो लोगों की और खेतों की प्यास बुझाने के लिए है। सुप्रीम कोर्ट भी हमारे हक में फैसला दे चुका है। उसको लगातार ठुकरा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो वो समझौता ही रद्द कर दिया था। उन्होंने आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये चाहते है कि SYL का पानी हरियाणा को न मिले, लेकिन रावी का पानी पाकिस्तान को चला जाए और पाकिस्तान का प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read